एडीजी स्तर पर जल्द ही तबादले, अफसरों की नई पदस्थापना सूची हो रही तैयार
Oct 17th, 2016 10:14 am | By ThenewsmanofIndia.com | Category: SPECIAL NEWS COVERAGEThenewsmanofindia.com
मध्य प्रदेश के पुलिस मुख्यालय में इन दिनों एडीजी रैंक के अफसरों की नई पदस्थापना की सूची की तैयारी चल रहो
है। इसके अलावा जिलों में तीन साल से ज्यादा पदस्थ आईजी, एसपी के तबादले भी दीपावली के बाद हो सकते हैं। हालांकि आईजी, एसपी रैंक के अधिकारियों की सूची तो पहले ही तैयार कर ली गई थी, लेकिन त्योहारों को देखते हुए इसे रोक लिया गया।
बीच में जरूर कुछ आईपीएस अधिकारियों के तबादले व नई पोस्टिंग हुई, वैसे भी नए डीजीपी आने के बाद से अब तक एडीजी रैंक के अधिकारियों की नई पदस्थापना नाममात्र हुई है।.
इधर, नई पदस्थापना का सबसे ज्यादा इंतजार आईपीएस अवॉर्ड प्राप्त 14 अधिकारियों को है। सभी को उम्मीद थी कि अगस्त में उनकी पदस्थापना हो जाएगी, लेकिन सूची लगातार रुक रही है। जैन और सिंह है वेटिंग में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे संजीव सिंह और मुकेश जैन को भी नई पदस्थापना का इंतजार है। संजीव सिंह एनआईए में बतौर आईजी कार्यरत थे। सिंह ने मुख्यालय ज्वॉइन भी कर लिया है। पहले माना यह जा रहा था कि सिंह को डीजीपी इंटेलीजेंस का जिम्मा दे सकते हैं, लेकिन इस पद पर राजीव टंडन को पदस्थ कर दिया.
Government News
- BSE-IPF Office inaugurated at GIFT City, Gandhinagar 03/21/2023
- NTPC Green Energy Ltd., inks pact with (IOCL) 03/21/2023
- Chairman, Members DVC visited Raghunathpur TPS 03/20/2023
- Pellet to Power to Prosperity -Samarth Misssion 03/20/2023
- WAPCOS wins “Best Consultancy Award” 03/17/2023